{"_id":"6a29b2866c515519230c638e","slug":"licenses-of-two-shops-suspended-for-selling-zinc-along-with-fertilizer-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-177252-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खाद के साथ जिंक बेचने पर दो दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खाद के साथ जिंक बेचने पर दो दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खाद वितरण में अनियमितता करने वाले दो विक्रेताओं पर जिला कृषि विभाग ने कार्रवाई की है। जांच में खाद के साथ जिंक सहित अन्य सामग्री खरीदने के लिए किसानों पर दबाव डालने की पुष्टि होने पर दोनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। साथ ही 22 दुकानदारों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बांकेगंज ब्लॉक के श्री गणेश बीज भंडार, रोशन नगर और शक्ति सेवा संस्थान, रोशन नगर का लाइसेंस निलंबित किया गया है। इन दुकानों के खिलाफ शिकायत मिली थी कि खाद के साथ जिंक सहित अन्य सामग्री खरीदने के लिए किसानों को मजबूर किया जा रहा है। जांच में शिकायत सही मिलने पर यह कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि रजिस्टर अपडेट न होना, खाद का उचित रखरखाव न करना सहित अन्य खामियां मिलने पर 22 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने सभी विक्रेताओं को चेतावनी दी कि विभागीय टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। कहीं भी गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। किसानों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत 7570088259, 7839882212 और 7007918909 पर दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध है और किसानों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।