{"_id":"6a2a7f1f5726856d130cbd14","slug":"youth-drowns-while-bathing-in-ghaghara-river-in-lakhimpur-kheri-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घाघरा नदी में नहाने गया युवक डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घाघरा नदी में नहाने गया युवक डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 11 Jun 2026 02:56 PM IST
लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत जंगल मटेरा के मजरा लक्ष्मनपुरवा निवासी युवक घाघरा नदी में नहाते समय डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई गई।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मनपुरवा निवासी पृथ्वीपाल (30 वर्ष) पुत्र छोटकन बुधवार शाम घाघरा नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नदी की तेज धारा में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय गोताखोरों ने नदी में युवक की तलाश शुरू की। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर युवक की खोजबीन में जुटे थे।
सूचना पर एसडीएम शशिकांत मणि, तहसीलदार आदित्य विशाल और प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गोताखोरों को तलाश अभियान तेज करने के निर्देश दिए। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। एसडीएम शशिकांत मणि ने बताया गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी है, अभी युवक का पता नहीं चल सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।