{"_id":"69f248f2dac32f28a40d0f10","slug":"even-semester-examinations-continued-smoothly-on-the-second-day-as-well-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-173982-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दूसरे दिन भी सुचारु रहीं सम सेमेस्टर परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दूसरे दिन भी सुचारु रहीं सम सेमेस्टर परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
युवराजदत्त महाविद्यालय में परीक्षा से पहले लाइन में मौजूद छात्र छात्राएं। स्रोत: कॉलेज प्रशासन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में लखनऊ विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के दूसरे दिन बुधवार को परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हुईं।
प्रथम पाली में बीए षष्ठम सेमेस्टर (दर्शनशास्त्र) की परीक्षा में 207 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 188 उपस्थित रहे, जबकि 19 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में बीए चतुर्थ सेमेस्टर (इतिहास) और बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की गईं, जिनमें कुल 769 में से 748 परीक्षार्थी शामिल हुए और 21 अनुपस्थित रहे।
महाविद्यालय के मुख्य अनुशासक डॉ. अमित सिंह ने बताया कि परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराई जा रही हैं। प्रत्येक कक्ष में पर्याप्त निगरानी व्यवस्था की गई है।
प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने कहा कि परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त रखी गई है।
Trending Videos