सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire breaks out at poultry farm, 6700 chicks burnt alive

Lakhimpur Kheri News: पोल्ट्री फार्म में लगी आग, 6700 चूजे जिंदा जले

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 29 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at poultry farm, 6700 chicks burnt alive
पॉल्ट्री फार्म में लगी आग के बाद का दृश्य। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बिझौली। गोला थाना क्षेत्र के बिझौली फार्म में अज्ञात कारणों से लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। आग की चपेट में आकर चार पोल्ट्री फार्म जलकर राख हो गए, जिससे करीब 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
Trending Videos

बताया जा रहा है कि आग लगने के समय फार्म में करीब 7200 चूजे मौजूद थे, जिनमें से केवल करीब 500 को ही बचाया जा सका। बाकी चूजे आग में जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा दाने से भरे कई बोरे और चारों फार्म का पूरा ढांचा भी जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्म संचालक रोहित ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान कई बार सूचना देने के बावजूद दमकल की टीम समय पर नहीं पहुंची। जब तक टीम मौके पर पहुंची, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed