सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The havoc of high speed, mother-son and mother-daughter died in two road accidents

Lakhimpur Kheri News: तेज रफ्तार का कहर, दो सड़क हादसों में मां-बेटे व मां-बेटी की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 29 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
The havoc of high speed, mother-son and mother-daughter died in two road accidents
रिक्शा चालक राजकुमार - फोटो : बोद्याश्रम चौराहा पर विवाद के बाद मौजूद पुलिस फोर्स। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां/फरधान (खीरी)। दो अलग-अलग तहसील क्षेत्रों में हुए भीषण सड़क हादसों में मां-बेटे और मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर और ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल हो गए।
Trending Videos

पहली घटना पलिया के नवीन मंडी समिति के पास शनिवार रात करीब 12:30 बजे हुई। महंगापुर निवासी सुखदेव सिंह का पुत्र हरमन सिंह (26) अपनी बहन कुलदीप कौर (30) पत्नी अमरीक सिंह और उनके दो माह के बेटे को स्कूटी से पलिया से बमनगर ले जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक के पहियों के नीचे कुलदीप कौर और उनका दो माह का बच्चा आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हरमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
दूसरी घटना रविवार करीब 11 बजे फरधान क्षेत्र में लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर राजेपुर गांव के पास हुई। पठाननपुरवा निवासी इसराइल अपनी पत्नी शाहमीन (28) और तीन बेटियों के साथ बाइक से नीमगांव एक शादी में जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शाहमीन और छह माह की बच्ची रशीदा उछलकर डीसीएम के नीचे आ गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसराइल (29), आफरीन (6) और पलक (3) दूसरी ओर गिरकर बाल-बाल बच गए।
हादसे के बाद भागने के प्रयास में डीसीएम चालक ने आगे जा रहे ई-रिक्शा में भी टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया और चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी फरधान लाया गया, जहां से ई-रिक्शा चालक राजकुमार को छोड़कर अन्य चार को जिला अस्पताल ओयल रेफर किया गया।
घायलों में राजकुमार (23) निवासी देवरिया, विद्या देवी (85) निवासी देवरिया, पप्पू (55) निवासी रसूलपुर, रामफूल (86) निवासी रसूलपुर और माया देवी (35) निवासी अटवा शामिल हैं।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने डीसीएम को रोककर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को भीड़ से छुड़ाया। प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने बताया कि इसराइल की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक हिरासत में है और वाहन कब्जे में ले लिया गया है।

रिक्शा चालक राजकुमार

रिक्शा चालक राजकुमार- फोटो : बोद्याश्रम चौराहा पर विवाद के बाद मौजूद पुलिस फोर्स। संवाद

रिक्शा चालक राजकुमार

रिक्शा चालक राजकुमार- फोटो : बोद्याश्रम चौराहा पर विवाद के बाद मौजूद पुलिस फोर्स। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed