सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young businessman died in a head-on collision between two bike

Lakhimpur Kheri News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवा व्यापारी की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 29 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
A young businessman died in a head-on collision between two bike
मृतक निहाल गुप्ता। फाइल फोटो
विज्ञापन
पलियाकलां। गौरीफंटा कोतवाली क्षेत्र के डिगनिया मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos

मोहल्ला बाजार सेकंड निवासी व्यापारी ईश्वर चंद्र गुप्ता के पुत्र निहाल गुप्ता रविवार सुबह बाइक से मिस्त्री को लेने पलिया जा रहे थे। डिगनिया मोड़ से आगे जंगल के रास्ते पर पलिया की ओर से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि निहाल गुप्ता समेत दूसरी बाइक पर सवार 50 वर्षीय सोहनलाल पुत्र हरलाल निवासी सरियापारा और दो अन्य लोग सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने निहाल गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।
दूसरी बाइक पर सवार सोहनलाल की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed