{"_id":"69ceaab3b0fa88b39b07ac86","slug":"five-women-arrested-for-stealing-mangalsutras-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-171916-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मंगलसूत्र चोरी करने के मामले में पांच महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मंगलसूत्र चोरी करने के मामले में पांच महिलाएं गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शारदानगर थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मंदिर में मंगलसूत्र चाेरी होने के मामले में पुलिस ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पांचों महिलाओं को न्यायालय भेजा, जहां से सभी को जेल भेज दिया है।
सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने बताया कि शारदानगर के गांव बरखोला कलां निवासी पवन कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को अपनी पत्नी प्रांसी और बहन मंशा के साथ शारदानगर स्थित बालाजी मंदिर दर्शन करने गए थे। दर्शन के दौरान उनकी पत्नी महिलाओं की लाइन में लगी हुई थी, तभी मंगलसूत्र चोरी हो गया था।
पुलिस घटना के खुलासे को लेकर सक्रिय थी। इसी दौरान बालाजी मंदिर व निघासन लखीमपुर मार्ग कस्बा शारदानगर से आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई महिलाओं पर लखनऊ, सीतापुर, हरदोई सहित आसपास के जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
पकड़ी गई महिलाओं में शैलकुमारी निवासी भगवंतपुर थाना रामपुर कलां जिला सीतापुर, रेखा उर्फ संध्या पत्नी निवासी भगवंतपुर थाना रामपुर कलां जनपद सीतापुर, फुर्तीला उर्फ कमला देवी निवासी कादीपुर सरय्या थाना रामपुर कलां, रूबी निवासी भगवंतपुर थाना रामपुर कलां जनपद सीतापुर व मोहिनी निवासी भगवंतपुर थाना रामपुर कलां जिला सीतापुर शामिल हैं।
Trending Videos