सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Foundation stone laid for the bridge costing Rs 24.35 crore

Lakhimpur Kheri News: 24.35 करोड़ की लागत के पुल का शिलान्यास

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for the bridge costing Rs 24.35 crore
गांव चम्बर बोझ, बिलाहिया में पुल के निर्माण का शुभारम्भ करते विधायक। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। चंबर बोझ बिलाहिया फार्म संपर्क मार्ग पर सेतु निर्माण का बहुप्रतीक्षित कार्य शुरू हो गया है।
Trending Videos

विधायक रोमी साहनी के प्रयासों ने बुधवार को इस कार्य का शुभारंभ पूजन अर्चन कर किया। विधायक ने इस पुल को मंजूरी दिलाने के लिए शासन स्तर पर लंबी लड़ाई लड़ी थी। सेतु का निर्माण 24.35 करोड़ रुपये से होगा। इस मार्ग पर पुल न होने से ग्रामीणों को बारिश और बाढ़ के दिनों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस अवसर पर सेतु निगम के जेई एसपी सिंह भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान कर्मजीत सिंह, समीर कपूर, ग्राम पंचायत मकनपुर से प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी हरेंद्र सिंह सोनी और सुखा सिंह आदि बड़ी तादाद ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed