सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Friends Flee After Road Accident Young Man Dies Inside Car in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: सड़क हादसे के बाद भाग गए दोस्त, कार में तड़पकर जिंदगी हार गया युवक

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 03 May 2026 03:09 PM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी के बिजुआ में एक कार अनियंत्रित होकर खंभ से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई। कार में सवार उसके दोस्त हादसे के बाद मौके से भाग गए। 

Friends Flee After Road Accident Young Man Dies Inside Car in Lakhimpur kheri
क्षतिग्रस्त कार, अभिषेक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के बिजुआ इलाके में हुए सड़क हादसे ने दोस्ती और इंसानियत दोनों पर सवाल खड़े कर दिए। भीरा थाना क्षेत्र के गांव दरियाबाद निवासी अभिषेक वाजपेई शुक्रवार रात अपने दोस्तों के साथ शादी समारोह से लौट रहा था। रास्ते में कार खंभे से टकरा गई। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि उसके दोनों साथी उसे कार में ही तड़पता छोड़कर मौके से भाग निकले। काफी देर तक मदद न मिलने पर वह जिंदगी की जंग हार गया।

Trending Videos


बताया गया कि अभिषेक अपने मित्रों के साथ ढखेरवा क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब 2:30 बजे लौटते समय लखीमपुर-भीरा राज्यमार्ग पर थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गोपालापुर में मैरिज हॉल के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार अभिषेक की ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कार में सवार उसके दोस्त मौके से भाग गए। घायल अभिषेक कार में ही पड़ा तड़पता रहा। काफी देर बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। फूलबेहड़ थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा वाहन के खंभे से टकराने के कारण हुआ है। शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सात माह पहले पिता की मौत, अब बेटे के जाने से टूटा परिवार
अभिषेक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया गया कि करीब सात माह पहले उनके पिता रामसरन वाजपेई की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिवार अभी उस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि अब जवान बेटे की मौत ने घर को गम में डुबो दिया। मां कमलेश कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed