{"_id":"69b5a0a2fece98276f0d1a1b","slug":"investigation-reveals-irregularities-in-road-construction-notice-issued-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-170410-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खड़ंजा निर्माण में गड़बड़ी, जांच में कई खामियां मिलीं... नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खड़ंजा निर्माण में गड़बड़ी, जांच में कई खामियां मिलीं... नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करते टीम के सदस्य।संवाद
विज्ञापन
निघासन। ग्राम पंचायत बंगलहा तकिया के गांव मुंजहापुरवा में खड़ंजा निर्माण व मरम्मत कार्य में वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। प्राथमिक जांच में कई खामियां सामने आने पर संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में शिवकुमार के घर से रामकुमार के घर तक करीब 84 मीटर खड़ंजा मरम्मत कार्य कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि काम में स्थानीय मजदूरों से ईंट, मिट्टी मंगाने के साथ श्रम भी कराया गया, लेकिन मजदूरी का भुगतान रमियाबेहड़ के मजदूरों के नाम पर दिखाया गया।
धर्मेंद्र, सुरेश और आशाराम समेत कई मजदूरों ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। इसके बाद खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह ने एडीओ पंचायत विजय गुप्ता, एडीओ सहकारिता राकेश कुमार और जेई आरईएस प्रतीक श्रीवास्तव की तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई। टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्य, बिल, मजदूरों के डाटा और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया।
ग्रामीणों ने जिला स्तरीय टीम से निष्पक्ष जांच की मांग की है। बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
Trending Videos