{"_id":"69b1ad04d0f9539cc90ffbb8","slug":"laborer-dies-after-getting-trapped-in-mill-belt-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-170186-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चक्की के पट्टे में फंसकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चक्की के पट्टे में फंसकर मजदूर की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। ग्राम मलंगा में मंगलवार को आटा चक्की पर गेहूं की पिसाई करते समय चक्की के पट्टे में फंसकर नागेश कुमार (45) पुत्र सियाराम मौर्य की मौत हो गई।
बताया जाता है कि नागेश पिछले करीब एक वर्ष से गांव के ही वीरेंद्र की बिजली से चलने वाली चक्की पर मजदूरी करता था। मंगलवार रात करीब आठ बजे बिजली आने पर वह रोज की तरह गेहूं पीस रहा था। इसी दौरान अचानक उसका शरीर तेज गति से चल रहे पट्टे की चपेट में आ गया।
सूचना मिलने पर परिजन उसे तुरंत पलिया सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नागेश की पत्नी और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार सुबह परिजनों ने बिना पोस्टमाॅर्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
Trending Videos