सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Private bus collides with truck parked on the road, 27 devotees injured in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई निजी बस, 27 श्रद्धालु घायल; सीतापुर से मनौना धाम जा रहे थे सभी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी के उचौलिया क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 27 श्रद्धालु घायल हो गए। बस सीतापुर से मनौना धाम जा रही थी। उचौलिया इलाके में सड़क पर खड़े ट्रक से बस की टक्कर हो गई। 

Private bus collides with truck parked on the road, 27 devotees injured in lakhimpur kheri
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सीतापुर से श्रद्धालुओं को लेकर मनौना धाम जा रहा निजी बस लखीमपुर खीरी में हादसे का शिकार हो गई। बस सड़क पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ। हादसे में 27 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची उचौलिया थाना पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में भर्ती कराया है, जहां पर सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। 

Trending Videos


थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि बस में सवार 27 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें कई एंबुलेंस पर शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। कुछ घायल सीएचसी पसगवां भी भेजे गए थे, जो बाद में शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए गए। घायल सुशील (30 वर्ष) निवासी राजपुर रेउसा सीतापुर ने बताया कि बस में करीब 40 यात्री थे, जो मनौना धाम जा रहे थे। वह चालक के पीछे वाली सीट पर वह बैठा था। हादसे के बाद वह नीचे जा गिरा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed