{"_id":"69b1ad1498939cd8dd0f11ec","slug":"two-people-injured-in-road-accidents-one-sent-to-lucknow-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-170118-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल, एक को लखनऊ भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल, एक को लखनऊ भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। पढुआ थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
पहली घटना ग्राम बुद्धापुरवा की है। यहां निवासी उमा देवी पत्नी विकुश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार मार्च की शाम करीब पांच बजे उनके पति लवकुश (40) पुत्र छोटे लाल मोटरसाइकिल से ढखेरवा चौराहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी रमियाबेहड़ पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना में ग्राम मौल्ही निवासी रामदेवी पत्नी रमेश कुमार गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ मार्च की शाम करीब सात बजे उनके पति रमेश कुमार गौतम पुत्र बैजनाथ बाइक से अपनी ससुराल ग्राम अग्घरा बाजार पुरवा (थाना धौरहरा) जा रहे थे। रास्ते में थाना पढुआ क्षेत्र के अभयपुर स्थित बीर बाबा के पास सामने से आ रही ओमनी कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
दोनों मामलों में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-- -
रोडवेज बस से टकराकर स्कूटी सवार वीडीओ घायल
ममरी। गोला-मोहम्मदी मार्ग पर ग्राम झारा के पास तीव्र मोड़ पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे रोडवेज बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार ग्राम विकास अधिकारी रितु यादव (30) पत्नी ऋतुराज यादव निवासी प्रयागराज गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने उन्हें गोला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। बताया गया है कि रितु यादव ग्राम पंचायत परेली से काम निपटाकर लौट रही थीं। जैसे ही उनकी स्कूटी ग्राम झारा के तीव्र मोड़ पर मोहम्मदी मार्ग पर पहुंची, सामने से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
Trending Videos