सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur depot started direct roadways service to Kanpur

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर डिपो ने शुरू की कानपुर के लिए सीधी रोडवेज सेवा

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 16 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur depot started direct roadways service to Kanpur
लखीमपुर डिपो पर खड़ी बस। फाइल फोटो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले वासियों को लखीमपुर डिपो से अब रोजाना कानपुर के लिए सीधी बस मिलेगी।
Trending Videos

लखीमपुर डिपो से कानपुर जाने वाली बस रोजाना अपराह्न 3:30 बजे रवाना होगी, जो करीब रात करीब 12 बजे कानपुर पहुंचेगी। इसके बाद रात करीब दो बजे लखीमपुर के लिए रवाना होगी, जो उन्नाव लखनऊ होते हुए लखीमपुर सुबह 10 बजे के आसपास पहुंचती है। अभी फिलहाल एक ही बस सेवा शुरू की गई है। लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि हरिद्वार जाने वाली बस जो बंद हुई है, उसी को ही कानपुर के लिए संचालित किया जा रहा है। आने वाले दिनों में बसों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।
-----------------
हरिद्वार वाली बस के थमे पहिए
लखीमपुर डिपो से उत्तराखंड के हरिद्वार जाने वाले बस के पहिए थम गए हैं। अचानक बस का संचालन बंद होने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई है। लखीमपुर डिपो से यह बस रोजाना शाम चार बजे हरिद्वार के लिए रवाना होती थी, जो सुबह पांच से पहुंचती थी। शाम को वापस होती थी, जो अगले दिन सुबह आती थी। नियमित बस शुरू होने से काफी सवारियां मिलने लगी थी। बंद इस रूट पर बस के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि हादसा होने के चलते उसको बंद करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed