{"_id":"69e1232c6ecd66955d071d39","slug":"nrlm-campaign-intensifies-to-connect-women-with-self-employment-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-172989-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एनआरएलएम का अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एनआरएलएम का अभियान तेज
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथिगण। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत विभिन्न योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को आईटीआई परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य थीम कौन बनेगा बिजनेस लीडर रहा। कार्यक्रम में विकास खंड कुंभी, फूलबेहड़ व लखीमपुर की करीब 250 महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने पापड़, अचार, कपड़े के बैग का स्टाल लगाया। समूह की कनक लता ने उत्पाद की बिक्री के लिए प्लेटफाॅर्म उपलब्ध कराने की मांग की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त एनआरएलएम जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि सरकार के पास नौकरी में अवसर दिन प्रतिदिन कम होते जा रहे हैं। इसलिए आप सभी खुद और अपने बच्चों को व्यापार करने के लिए प्रयास करें। इस दौरान रूपाली, उमेश कुमार, संदीप उपाध्याय, मयंक मिश्रा, अनिकेत यादव, ममता सक्सेना, शशि बाला, दीप्ति आदि मौजूद रहे।
Trending Videos