सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard Enters Farmhouse in Tikunia Area of lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: तिकुनिया इलाके में फार्म हाउस में घुसा तेंदुआ, किसान पर किया हमला, फैली दहशत

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 15 Mar 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार

तिकुनिया की ग्राम पंचायत रननगर में तेंदुआ ने हमला कर फार्म स्वामी राजन शर्मा को घायल कर दिया। इसके बाद उनके फार्म हाउस के अंदर ही बैठ गया। तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगा दिया है।

Leopard Enters Farmhouse in Tikunia Area of lakhimpur kheri
तेंदुआ का पंजा लगने से किसान घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत रननगर में रविवार को फार्म हाउस में घुसा तेंदुआ किसान राजन शर्मा पर झपट पड़ा। हमले में राजन का हाथ घायल हो गया। घटना के बाद तेंदुआ घर के अंदर ही बैठ गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। 

Trending Videos


बताया गया कि कस्बा निवासी राजन शर्मा रविवार सुबह अपने फार्म पर थे। करीब 10 बजे उन्हें जानकारी मिली कि घर के अंदर तेंदुआ है। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो तेंदुआ मौजूद था। आहट मिलते ही तेंदुए ने उन पर झपट्टा मार दिया। इससे उनका हाथ घायल हो गया और मोबाइल फोन वहीं पर गिर गया। राजन किसी तरह भागकर बाहर निकले और अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर पिंजरा लगवा दिया है। वन दरोगा हरिलाल भारती ने बताया कि तेंदुए को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

खेत में चर रहे सांड़ का बाघ ने किया शिकार
मैलानी वन क्षेत्र के ग्राम संसारपुर के झाला गांव के पास छोटी नहर पटरी के किनारे शनिवार रात बाघ ने एक सांड़ का शिकार कर दिया। रविवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों को सांड़ का अधखाया शव पड़ा मिला। आबादी के करीब बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर फॉरेस्टर प्रदीप पांडे और फॉरेस्ट गार्ड सागर कुशवाहा मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और समूह में खेतों की ओर जाने की सलाह दी है। 

तीसरे दिन भी गन्ने के खेत में डेरा जमाए रहा बाघ
पलियाकलां में त्रिकोलिया मोड़ के पास गन्ने के खेत में बाघ तीसरे दिन भी डेरा जमाए रहा। वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है, लेकिन बाघ पिंजरे से दूर बना हुआ है। रेंजर विनय कुमार सिंह और डिप्टी रेंजर शिवबाबू सरोज के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है। ड्रोन कैमरे से निगरानी में बाघ गन्ने के खेत के भीतर बैठा दिखाई दिया।वन विभाग की योजना बाघ को ट्रेंक्युलाइज कर पकड़ने की है, जिसके लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति का इंतजार है। इलाके में रेड अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी गई है। 

शेरपुर में दिखा गिद्धों का झुंड
मोहम्मदी वन रेंज की बिलहरी बीट के गांव शेरपुर में शनिवार शाम भारतीय गिद्धों का झुंड दिखाई देने से ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों में उत्साह है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 25 साल बाद क्षेत्र में गिद्धों का बड़ा झुंड देखा गया है। वन दरोगा विजय सिंह ने बताया कि लंबे समय बाद गिद्ध दिखाई दिए हैं, जो पर्यावरण के लिए सकारात्मक संकेत है। मोहम्मदी रेंजर निर्भर प्रताप शाही ने बताया कि ये इंडियन लांग-बिल्ड प्रजाति के गिद्ध हैं, जो देश में तेजी से कम हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed