सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard kills 14-year-old boy in Lakhimpur Kheri

UP News: लखीमपुर खीरी में तेंदुए ने 14 साल के किशोर को मार डाला, होली पर परिवार में मचा कोहराम

lakhimpur kheri Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 03 Mar 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र में तेंदुए ने 14 साल के किशोर को मार डाला। किशोर का शव मंगलवार सुबह मैलानी-नानपारा रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। उन्होंने शव नहीं उठाने दिया। 

Leopard kills 14-year-old boy in Lakhimpur Kheri
घटना से ग्रामीणों में आक्रोश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र में मैलानी-नानपारा रेलवे ट्रैक पर सोमवार की रात एक किशोर को तेंदुए ने निवाला बना लिया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा देखा, जिससे आक्रोश फैल गया। सूचना पर रेंजर भूपेंद्र सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिवम कुमार सहित तिकुनिया पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने शव को नहीं उठाने दिया। उनका कहना था कि डीएफओ के आने के बाद ही बात बनेगी। घटनास्थल पर एसडीएम निघासन राजीव निगम भी पहुंचे।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 9:00 बजे ग्राम जसनगर निवासी राजकमल (14 वर्ष) पुत्र गुरचरन सिंह जसनगर-खैरटिया के बीच मैलानी नानपारा रेलवे ट्रैक किनारे जा रहा था। इस बीच रेलवे ट्रैक के किनारे झोपड़ी में छिपे बैठे तेंदुए ने राजकमल पर हमला कर दिया और रामकमल को दबोच ले गया। सुबह राजकमल का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। इस बीच सिख संगठन के गुरमीत सिंह रंधावा सहित किसान यूनियन के लोगों ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेंजर भूपेंद्र सिंह से मृतक किशोर का मुआवजा 20 लाख देने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed