{"_id":"69a6b649ab6ad6e5aa000835","slug":"video-holi-celebrations-engulfed-the-sankata-devi-temple-in-lakhimpur-kheri-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: संकटा देवी मंदिर परिसर में छाया होला का उल्लास, युवाओं ने बरसाया अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: संकटा देवी मंदिर परिसर में छाया होला का उल्लास, युवाओं ने बरसाया अबीर-गुलाल
Mukesh Kumar
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:52 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में होलिका दहन से पहले शहर के संकटा देवी मंदिर परिसर का दृश्य बेहद उत्साहपूर्ण रहा। सोमवार देर शाम बड़ी संख्या में युवा मंदिर परिसर में एकत्र होना शुरू हो गए थे। देखते ही देखते पूरा परिसर रंगों और उमंग से भर गया। लोगों ने एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ाकर होली का जश्न मनाया। इस दौरान मंदिर परिसर में होली गीतों की धुन गूंजती रही। युवाओं ने जमकर डांस किया। रात बढ़ने के साथ उत्साह भी बढ़ता गया और लगभग रात 12 बजे तक नाच-गाना और रंगों की मस्ती जारी रही। मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था भी बनी रही, जिससे लोग बेफिक्र होकर त्योहार का आनंद लेते रहे। होली के इस रंगीन आयोजन ने सभी के चेहरों पर खुशी बिखेर दी और पर्व की उमंग को और खास बना दिया। उधर शहर भर में होलिका दहन हुआ। कृष्ण टॉकीज के पास होलिका दहन के दौरान युवाओं ने जमकर नृत्य किया और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली का उत्सव मनाया। बाद में होलिका दहन किया गया, बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ यहां मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।