{"_id":"69da51c9ac302cbcc10d28ee","slug":"massive-fire-breaks-out-in-devideen-purwa-village-in-lakhimpur-kheri-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: देवीदीन पुरवा गांव में लगी भीषण आग, पांच घर जलकर राख, लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: देवीदीन पुरवा गांव में लगी भीषण आग, पांच घर जलकर राख, लाखों रुपये का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार
लखीमपुर खीरी के निघासन तहसील क्षेत्र के देवीदीन पुरवा में शनिवार दोपहर आग लगने से हाहाकर मच गया। आग से पांच घर जल गए। ग्रामीणों का कहना है कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
देवीदीन पुरवा में लगी आग
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरोठा के मजरा देवीदीन पुरवा गांव में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पांच घर जलकर पूरी तरह राख हो गए।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीण बहादुर के घर से आग की शुरुआत हुई। देखते ही देखते लपटों ने बहादुर, राम खेलावन, दिनेश कुमार, सोबरन और विजय पाल के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। झंडी चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल जगदीश प्रसाद ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया।
आग में सोबरन की दुकान पूरी तरह जल गई। इसके अलावा दो इंजन भी आग की भेंट चढ़ गए। ग्रामीणों के मुताबिक घरों में रखा नकदी, कपड़े, अनाज व अन्य घरेलू सामान जलने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।