{"_id":"69f63a72544407d61b0ec0f5","slug":"mathematics-and-science-will-be-taught-through-digital-platform-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-174195-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डिजिटल प्लेटफॉर्म से होगी गणित-विज्ञान की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डिजिटल प्लेटफॉर्म से होगी गणित-विज्ञान की पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 02 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पंजीकृत कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का तरीका इस बार बदला जा रहा है। गणित और विज्ञान जैसे विषयों को आसान तरीके से समझाने के लिए शिक्षा विभाग ने साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स आधारित कार्यक्रम लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।
छात्र डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये पढ़ाई करेंगे, जिससे उनकी समझ और प्रदर्शन बेहतर हो सके। डीआईओएस ने बताया कि जिले के 54 माध्यमिक विद्यालयों में से अब तक 50 विद्यालय इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं, जो बेहतर प्रगति को दर्शाता है। माध्यमिक विद्यालयों में खान एकेडमी के माध्यम से गणित और विज्ञान की पढ़ाई को नई दिशा दी जाएगी।
मई में विशेष शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करते हुए छात्रों को इससे जोड़ा जा रहा है। अब तक 6796 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जा चुका है, जिनमें से 208 छात्र प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रूप से अध्ययन कर रहे हैं।
डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे पहले खान एकेडमी प्लेटफॉर्म पर अपना पंजीकरण कराएं, इसके बाद विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें। जिन छात्रों का अब तक पंजीकरण नहीं हुआ है, उनका डेटा तत्काल अपडेट करते हुए उन्हें लॉग इन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाए।
इसके साथ ही साप्ताहिक समय-सारणी तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए गणित और विज्ञान की कम से कम दो कक्षाएं खान एकेडमी के माध्यम से संचालित की जाएंगी। छात्र वीडियो लेक्चर, क्विज और प्रैक्टिस मॉड्यूल के जरिए विषयों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।
Trending Videos