फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Medical check-up facility started at all three health centres in the city

Lakhimpur Kheri News: शहर के तीनों स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकीय जांच की सुविधा शुरू

Sun, 09 Aug 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 09 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Medical check-up facility started at all three health centres in the city
लखीमपुर खीरी। शहर के तीनों स्वास्थ्य केंद्रों पर अब जांच की सुविधा शुरू हो गई है। पहले यह सुविधा सिर्फ निर्मल नगर स्वास्थ्य केंद्र में थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अब तीनों केंद्रों पर रोस्टर के अनुसार जांच शुरू कराई है। इससे मरीजों को जांच के लिए दूसरे अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

निर्मल नगर स्वास्थ्य केंद्र में एलटी अनुभव वर्मा की तैनाती है, जहां करीब 10 से 15 प्रकार की जांचें होती थीं। नौरंगाबाद केंद्र पर मशीन लगी होने के बावजूद एलटी की कमी के कारण मरीजों को जांच के लिए निजी या सरकारी अस्पताल जाना पड़ता था।
विज्ञापन

रोस्टर के अनुसार, रविवार और सोमवार को निर्मल नगर, मंगलवार और बृहस्पतिवार को नौरंगाबाद तथा बुधवार और शुक्रवार को गौटेय्याबाग स्वास्थ्य केंद्र पर जांच होगी। तीनों केंद्रों पर रोजाना करीब 30 से 40 मरीजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. अमितेश द्विवेदी ने बताया कि लैब टेक्नीशियन की स्थायी तैनाती एनएचएम की ओर से की जाएगी। फिलहाल दो-दो दिन के लिए एलटी को तीनों केंद्रों पर तैनात किया गया है, जिससे मरीजों की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed