फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Missing boy recovered in a dramatic turn of events.

Lakhimpur Kheri News: नाटकीय ढंग से बरामद हुआ लापता लड़का

Thu, 23 Jul 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 23 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Missing boy recovered in a dramatic turn of events.
थाने के सामने सड़क जाम करने आए नाराज परिजनों को समझाती पुलिस। संवाद
फरधान। क्षेत्र के गांव मनिकापुर में एक बालक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया। हालांकि लापता बालक बृहस्पतिवार दोपहर नाटकीय ढंग से मामा को मिल गया। बालक कैसे और कहां मिला, इस पर अलग-अलग बयानबाजी होती रही।
विज्ञापन

मनिकापुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार चौहान ने बुधवार को पुलिस को बताया कि उनका पुत्र शिवा (10) बकरी चराने गया था, जहां से वह गायब हो गया। वह दोपहर तीन बजे घर से बकरी चराने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप था कि गांव के बाहर दुघड़ा निवासी अनुज कुमार के मुर्गी बाड़े से शिवा ने नींबू तोड़ लिया था। इस पर वहां मौजूद एक नाबालिग ने शिवा की पिटाई कर उसे वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक शिवा घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां उसे खोजते हुए बाड़े पर पहुंची। वहां पूछताछ करने पर उसने बताया कि शिवा नींबू तोड़ रहा था, इसलिए उसने उसकी पिटाई कर वहां से घर के लिए भगा दिया था। शिवा के घर न पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को रात में सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस रात करीब दो बजे तक परिजनों के साथ आस-पास खेतों में तलाश करती रही, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
पुलिस ने सुबह तहरीर के आधार शिवा के साथ मारपीट करने वाले नाबालिग आरोपी पर रिपोर्ट दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
बृहस्पतिवार को एसओ निराला तिवारी दलबल के साथ पीड़ित के गांव छानबीन के लिए पहुंचे ही थे। उसी समय दूसरे मार्ग से परिजनों ने ट्रैक्टर ट्रॉली से आकर थाने के सामने सड़क जाम करके हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पाकर एसओ वापस आए और पीड़ितों से बातकर सड़क खाली कराई। पांच मिनट में जाम खुल गया। परिजन पुलिस से बातचीत कर ही रहे थे उसी समय लापता शिवा को लेकर उसके मामा मुकेश कुमार घर पर आ गए।

मौके पर पहुंची पुलिस को मुकेश ने बताया कि एक महिला गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। उसे शिवा गन्ने के खेत में कराहते हुए मिला था। जबकि शिवा ने पूछताछ में बताया वह मुर्गी बाड़े से कुत्तों के डर से भागकर वह अपने ताऊ प्रमोद के यहां छिप गया था। उसने नींबू नहीं तोड़ा था। सड़क पर पड़ा बेल उठाया था।
----

पुलिस की ओर से सड़क जाम करने वालों के खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है। इसमें पांच नामजद तो 30-40 अज्ञात शामिल हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
-डॉ. ख्याति गर्ग, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed