सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mother will come riding on a palanquin, Chaitra Navratri will begin from 19th

Lakhimpur Kheri News: पालकी पर सवार होकर आएंगी मां, 19 से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 15 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mother will come riding on a palanquin, Chaitra Navratri will begin from 19th
पं. रामदेव मिश्र शास्त्राी।
विज्ञापन
बांकेगंज। चैत्र नवरात्र का शुभारंभ 19 मार्च से होगा। इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन पालकी पर होगा और पूरे नौ दिन तक भक्त विधि-विधान से देवी की पूजा-अर्चना करेंगे। इसी दिन से विक्रम संवत 2083 का आरंभ भी होगा, जिसके साथ ग्रहों का नया मंत्रिमंडल दायित्व संभालेगा।
Trending Videos

छोटी काशी गोला के ज्योतिषाचार्य पं. रामदेव मिश्र शास्त्री ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवरात्र शुरू होंगे। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना सुबह 6:55 से 7:52 बजे तक और अभिजित मुहूर्त में दोपहर 12:05 से 12:53 बजे तक की जा सकेगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का भी संयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाअष्टमी का व्रत 26 मार्च को रखा जाएगा, जबकि रामनवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी। नौ दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालु 28 मार्च को व्रत का पारण करेंगे। मां दुर्गा की विदाई हाथी पर होगी, जिसे धर्मशास्त्रों में शुभ और कल्याणकारी माना गया है।
----------
रौद्र संवत्सर का आगाज
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस बार रौद्र नाम का संवत्सर रहेगा। ग्रहों के नए मंत्रिमंडल में देवगुरु बृहस्पति राजा और मंगल मंत्री होंगे। रौद्र संवत्सर को ज्योतिष शास्त्र में चुनौतियों और परिवर्तन का संकेत देने वाला माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed