{"_id":"69bd8f6704dd7efddc018a50","slug":"motor-wire-stolen-water-supply-disrupted-crisis-deepens-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-170743-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मोटर का तार चोरी, जलापूर्ति ठप, गहराया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मोटर का तार चोरी, जलापूर्ति ठप, गहराया संकट
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
मैगलगंज के खखरा गांव में बना ओवरहेड टैंक। संवाद
विज्ञापन
मैगलगंज। खखरा गांव में बना ओवरहेड टैंक अब शोपीस बन गया है। नमामि गंगे योजना के तहत करीब 6.20 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, लेकिन गांव को पानी नहीं मिल रहा। मोटर का तार चोरी होने के बाद जलापूर्ति ठप हो गई। कई महीने बीत गए। मरम्मत नहीं कराई गई। सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं हुए।
ग्रामीणों ने बताया कि शुरुआत में कुछ समय तक पानी मिला। फिर सप्लाई बंद हो गई। अब टैंक खड़ा है, लेकिन बेकार है। गांव में पानी का संकट बढ़ रहा है। लोग हैंडपंप और कुओं पर निर्भर हो रहे हैं। वहां भी भीड़ लग रही है।
महिलाओं और बच्चों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। सिर्फ आश्वासन मिलता रहा। चोरी की घटना की भी जांच नहीं हुई और न ही सप्लाई बहाल की गई। इससे लोगों में नाराजगी है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द पानी नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे।
-- -- -- -- -- -
टैंक बना, कुछ दिन पानी मिला। अब महीनों से सप्लाई बंद है। इसे जल्द चालू कराया जाए।
-रामप्रकाश
दूर से पानी लाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को है।
-दिनेश कुमार
-- -- -- -
सोलर का तार कंपनी लगाती है। जिम्मेदारी उसी की है। जल्द लगवाया जाएगा।
-प्रभाकर वर्मा, एई जल निगम
-- -- -- -- -- -- -- -
ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन तैयार, सूखी पड़ीं टोंटियां
अलीगंज। विकास खंड बांकेगंज की ग्राम पंचायत अलीगंज में पेयजल योजना अधूरी पड़ी है। दो वर्ष पहले ओवरहेड टैंक बनाया गया। पाइपलाइन भी बिछा दी गई, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। गांव में जगह-जगह लगीं टोंटियां सूखी पड़ी हैं। इससे व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों को पानी के लिए अन्य स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई। हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। अब उन्होंने जिलाधिकारी से जल्द जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की। जल निगम के अवर अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि बजट के अभाव में काम रुका था। बजट मिलते ही कार्य शुरू कर जलापूर्ति बहाल की जाएगी। संवाद
Trending Videos