{"_id":"69bc38aafa60c76df001e9a3","slug":"movement-prohibited-from-the-main-gate-of-the-under-construction-corridor-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-170800-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निर्माणाधीन कॉरिडोर के मुख्य द्वार से आवाजाही की मनाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निर्माणाधीन कॉरिडोर के मुख्य द्वार से आवाजाही की मनाही
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
गोला के निर्माणाधीन कॉरिडोर के मुख्य द्वार से आवाजाही की मनाही के लिए लगी सूचना। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शहर के निर्माणाधीन कॉरिडोर के मुख्य द्वार से आवाजाही पर कार्यदायी संस्था ने मनाही कर दी है।
मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ पौराणिक शिव मंदिर में बढ़ रही है। कॉरिडोर के मुख्य द्वार से निर्माण स्थल पर आवाजाही से जहां एक ओर काम में व्यवधान पड़ रहा है वहीं मशीनों के पास से निकलने में श्रद्धालुओं को जोखिम भी रहता है।
कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल ने मुख्य द्वार से मंदिर परिसर में आने-जाने पर मनाही कर दी है। बृहस्पतिवार को मुख्य द्वार पर कीचड़ में नगर पालिका का कूड़ा उठाने वाला वाहन फंस गया। संस्था के जेई विवेक बाजपेई व अन्य कर्मचारियों ने बताया कि श्रद्धालु नीलकंठ मैदान होते हुए मंदिर में आएं-जाएं। संवाद
Trending Videos