सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One sanitation worker suspended for being absent, salary of another withheld

Lakhimpur Kheri News: अनुपस्थित मिलने पर एक सफाई कर्मचारी निलंबित, एक का वेतन रोका

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
One sanitation worker suspended for being absent, salary of another withheld
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। संचारी रोग अभियान के तहत ग्राम पंचायत में विशेष सफाई को लेकर निर्देश जारी किए गए थे। इसकी हकीकत जानने के लिए डीपीआरओ ने ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। इसमें एक सफाई कर्मचारी को गैरहाजिर होने पर निलंबित कर दिया गया। साथ ही अन्य चार जगह गंदगी मिलने पर संबंधित सफाई कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया।
Trending Videos

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायतों में सफाई के लिए रोस्टर बनाए गए हैं। फूलबेहड़ ब्लाक में के ग्राम पंचायत-ओदरहना और सुंदरवल का औचक निरीक्षण किया। ओदरहना में सफाई कर्मी त्रिभुवन लाल अनुपस्थित मिले। टीम लीडर ने बताया त्रिभुवन लाल बुधवार को भी नहीं आए थे। इस पर डीपीआरओ ने त्रिभुवन लाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही रोस्टर की टीम के सफाई कर्मी अरुण कुमार वर्मा का काम संतोषजनक नहीं मिलने पर एक दिन का वेतन बाधित कर दिया। सुंदरवल में निरीक्षण के समय रोस्टर की टीम के सभी सफाईकर्मी मौके पर उपस्थित मिले, जो काम करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed