सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Paragraph-related questions surprised us, idioms were easy

Lakhimpur Kheri News: अनुच्छेद संबंधी सवालों ने छकाया, मुहावरे रहे आसान

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 15 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Paragraph-related questions surprised us, idioms were easy
परीक्षा केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्राओं की हो रही बायोमेट्रिक। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को जिले के 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पहली पाली का पेपर देकर बाहर निकले कई परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को मिला-जुला बताया। अभ्यर्थियों का कहना था कि अनुच्छेद और कंप्यूटर व एआई से जुड़े कुछ सवाल अपेक्षाकृत कठिन रहे, जबकि मुहावरे और सामान्य ज्ञान के प्रश्न आसान थे।
Trending Videos

परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की कतारें लग गई थीं। अभ्यर्थियों को मेटल डिटेक्टर, बायोमीट्रिक सत्यापन और फोटो स्कैनिंग के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने राजकीय इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली में पंजीकृत 4800 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3078 उपस्थित रहे, जबकि 1722 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 3161 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 1639 गैरहाजिर रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 9600 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6239 ने परीक्षा दी, जबकि 3361 अनुपस्थित रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद ओएमआर शीट जमा कराकर अभ्यर्थियों को केंद्र से बाहर जाने की अनुमति दी गई।
------------

पहली बार परीक्षा में शामिल हुआ, लेकिन फिजिकल की तैयारी पहले से कर रहा हूं। प्रश्नपत्र अच्छा रहा, उम्मीद है कि परिणाम में नाम आएगा।
-सागर सिंह, कानपुर-----------

कंप्यूटर और एआई से जुड़े सवाल थोड़े कठिन लगे, लेकिन समझकर उत्तर दिए हैं। करीब 120 नंबर मिलने की उम्मीद है।
-विवेक यादव, कानपुर
------------

प्रश्नपत्र में इतिहास, कानून और स्वास्थ्य से जुड़े सवाल भी थे। अनुच्छेद वाले सवालों ने कुछ देर उलझाया।
-प्रमोद कुमार, सुल्तानपुर
---------

व्याकरण के सवाल कठिन लगे। तत्सम-तद्भव और मुहावरों से जुड़े कई प्रश्न पूछे गए। सभी के उत्तर दिए हैं, अब परिणाम का इंतजार है।
-प्रदीप, सुल्तानपुर

परीक्षा केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्राओं की हो रही बायोमेट्रिक। संवाद

परीक्षा केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्राओं की हो रही बायोमेट्रिक। संवाद

परीक्षा केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्राओं की हो रही बायोमेट्रिक। संवाद

परीक्षा केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्राओं की हो रही बायोमेट्रिक। संवाद

परीक्षा केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्राओं की हो रही बायोमेट्रिक। संवाद

परीक्षा केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्राओं की हो रही बायोमेट्रिक। संवाद

परीक्षा केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्राओं की हो रही बायोमेट्रिक। संवाद

परीक्षा केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्राओं की हो रही बायोमेट्रिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed