सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pharmacists protest against proposed amendments to the Drugs Rules

Lakhimpur Kheri News: औषधि नियम में प्रस्तावित संशोधनों के खिलाफ फार्मासिस्टों का विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 08 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists protest against proposed amendments to the Drugs Rules
सांसद उत्कर्ष वर्मा को ज्ञापन देते फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदा​धिकारी। स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले जिले के फार्मासिस्टों ने औषधि नियम, 1945 में प्रस्तावित संशोधनों और नियम 64 में बदलाव के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद उत्कर्ष वर्मा को ज्ञापन देकर मुद्दा संसद में उठाने की मांग की गई।
Trending Videos

प्रदेश सचिव प्रांजल तिवारी और जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार कश्यप के नेतृत्व में फार्मासिस्टों ने कहा कि बीएससी स्नातकों को केवल छह माह के प्रशिक्षण के आधार पर दवाओं के प्रबंधन की अनुमति देना जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हो सकता है। उनका कहना है कि बीएससी पाठ्यक्रम में फार्माकोलॉजी और क्लिनिकल फार्मेसी जैसे जरूरी विषय शामिल नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मासिस्टों ने आरोप लगाया कि यह संशोधन फार्मेसी अधिनियम, 1948 का उल्लंघन है और इससे लाखों योग्य फार्मासिस्टों के भविष्य पर असर पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना पेशेवर ज्ञान के दवाओं का वितरण मरीजों के लिए जानलेवा हो सकता है। एसोसिएशन ने सरकार और ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड से प्रस्तावित संशोधन तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed