सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Scorching heat in Bareilly temperatures cross 40 degrees Celsius

Weather: बरेली में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार, अभी और बढ़ेगा पारा

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 19 May 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मंगलवार को उमस और भीषण गर्मी से लोग बेहाल दिखे। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। 

Scorching heat in Bareilly temperatures cross 40 degrees Celsius
भीषण गर्मी कर रही बेहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली जिले में हाल ही में हुई बारिश के बाद अब गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। आने वाले दिनों में जिले का पारा और बढ़ने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। अनुमान जताया जा रहा है कि अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की उम्मीद है, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। 

Trending Videos


भीषण गर्मी की तपिश का असर मंगलवार को देखने को मिला, जब दोपहर के समय शहर की व्यस्त सड़कें और मुख्य बाजार पूरी तरह सूने पड़ गए। लोग केवल बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। धूप से बचने के लिए युवतियां अपने चेहरों को पूरी तरह ढककर सफर करती नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी दिनों में चलेगी लू 
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों बारिश के कारण हवा में नमी की मात्रा काफी बढ़ गई है। अब जैसे ही आसमान साफ हुआ है, तेज धूप के कारण वह नमी भारी उमस में बदल गई है। साफ आसमान के कारण गर्मी और तेज हो गई है। बताया कि आने वाले दिनों में पश्चिमी गर्म हवा यानी लू के सक्रिय होने की पूरी संभावना है, जो वातावरण को और गर्म कर देंगी और इसी वजह से आने वाले दिनों में लोगों को और भी गंभीर गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed