Lakhimpur Kheri: अधर में लटका सुजईकुंड़ा पुल निर्माण, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, एसडीएम को दिया ज्ञापन
लखीमपुर खीरी जिले के सुजईकुंड़ा सहित करीब 30 गांवों को जोड़ने वाले पुल का निर्माण अधर में लटकने से ग्रामीणों में आक्रोश है। मंगलवार को भाजपा नेता कन्हैया वाजपेयी के नेतृत्व में इन गांवों के लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शशिकांत मणि को सौंपा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील क्षेत्र में सुजईकुंड़ा सहित करीब 30 गांवों को जोड़ने वाले पुल का निर्माण अधर में लटकने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। करीब तीन दशक से पुल निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे ग्रामीणों को तब उम्मीद जगी थी, जब शासन से पुल निर्माण की स्वीकृति मिली और विधायक द्वारा शिलान्यास भी कर दिया गया। लेकिन कुछ दिन निर्माण कार्य चलने के बाद दलदल का हवाला देकर काम बंद कर दिया गया।
निर्माण कार्य रुकने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। सुजईकुंड़ा, पंडित पुरवा, बिंजहा, भटपुरवा, धारीदासपुरवा समेत करीब 30 गांवों के काफी संख्या में लोग भाजपा नेता कन्हैया वाजपेयी के नेतृत्व में धौरहरा तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने हाथों में पुल निर्माण से संबंधित तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शशिकांत मणि को सौंपा। ज्ञापन में जल्द पुल निर्माण शुरू कराने की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना था कि पुल न बनने से बरसात के दिनों में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है और क्षेत्र के हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एसडीएम शशिकांत मणि ने ग्रामीणों को ज्ञापन शासन तक भेजने का भरोसा दिलाया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.