सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Second accused in harassment case of deaf and mute minor arrested in encounter In Lakhimpur Kheri

UP: मूकबधिर नाबालिग से दुष्कर्म का दूसरा आरोपी भी मुठभेड़ में गिरफ्तार, समारोह में आई थी पीड़िता

अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 02 Mar 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
Second accused in harassment case of deaf and mute minor arrested in encounter In Lakhimpur Kheri
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना इलाके के एक गांव में शनिवार को समारोह में शामिल होने आई जनजाति की मूकबधिर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी सिंगाही पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। 
Trending Videos


मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ओयल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह ने बताया कि शनिवार रात किशोरी के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने उसी रात एक आरोपी जावेद को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमें दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं। रविवार रात करीब सवा बारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी छोटू सिंह पुत्र गजोधर सिंह निवासी रामनगर बगहा, थाना पढुआ, सिंगाही क्षेत्र में कहीं छिपा हुआ है। 
 

नौरंगाबाद-सिंगाही रोड की ओर जा रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह व एसआई आशुतोष सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर ली। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर 12 बोर तमंचे से फायर कर दिया। 
 

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के बाएं पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घायल आरोपी को पहले निघासन सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed