सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seven months' salary withheld, driver threatens self-immolation

Lakhimpur Kheri News: सात माह का वेतन रुका, चालक ने दी आत्मदाह की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Seven months' salary withheld, driver threatens self-immolation
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) बफरजोन से निष्कासित एक वाहन चालक ने लेखाकार पर सात माह का वेतन न देने और मांग करने पर नौकरी से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने न्याय न मिलने पर मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है।
Trending Videos

विनोद कुमार ने बताया कि वह वर्ष 2013 से डीटीआर बफरजोन में वाहन चालक के रूप में कार्यरत था। आरोप है कि वर्ष 2020-21 में उसे सात माह का वेतन नहीं दिया गया। वेतन की मांग करने पर उसे बिना कारण और बिना नोटिस नौकरी से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में दावा किया कि जानकारी करने पर पता चला कि उसके वेतन की धनराशि लेखाकार के पिता जय प्रकाश वर्मा के खाते में भेजी गई। उसने आरोप लगाया कि खाते में करीब 12 लाख रुपये अवैध रूप से ट्रांसफर किए गए हैं, जिसकी जांच से सच्चाई सामने आ सकती है।
विनोद का कहना है कि उसने अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला और तीन साल बाद भी वेतन नहीं मिला। अब उसने चेतावनी दी है कि न्याय न मिलने पर वह मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करेगा, जिसकी जिम्मेदारी लेखाकार विनय वर्मा की होगी।
-------
मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-कीर्ति चौधरी, डीएफओ, दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed