{"_id":"69dbd6a2200b63dd4b0a2df5","slug":"soil-mining-is-going-on-fearlessly-on-the-bankeganj-gola-road-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-172688-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बांकेगंज-गोला मार्ग पर बेखौफ हो रहा मिट्टी का खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बांकेगंज-गोला मार्ग पर बेखौफ हो रहा मिट्टी का खनन
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
बांकेगंज-गोला मार्ग पर फार्राटा भरती मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली। स्त्रोत- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
बांकेगंज। बांकेगंज-गोला मार्ग पर अवैध मिट्टी खनन का खेल खुलेआम जारी है। दिन-रात मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅलियां फर्राटा भरती नजर आ रही हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे।
ब्लॉक क्षेत्र की पंचायत ग्रंट नंबर-11 से गुजरने वाले इस व्यस्त मार्ग पर खनन माफिया लगातार मिट्टी की खुदाई कर परिवहन कर रहे हैं। भारी वाहनों की तेज आवाजाही से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। खासकर स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार ट्राॅलियों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। साथ ही ध्वनि प्रदूषण से आसपास के गांवों के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
रविवार को क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार गोला भीमचंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos