सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students observed birds

Lakhimpur Kheri News: विद्यार्थियों ने किए पक्षियों के दीदार

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Students observed birds
नगरिया वेटलैंड पर दूरबीन से पक्षी देखते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : सलोन कस्बे में रविवार को चोरी के बाद मौजूद व्यापारी।
विज्ञापन
संसारपुर/पलियाकलां। अंतरराष्ट्रीय आर्द्र भूमि दिवस एवं बर्ड फेस्टिवल के अवसर पर मैलानी रेंज के बफर जोन महुरेना सेक्शन स्थित नगरिया वेटलैंड पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विनायक इंटर कॉलेज बांकेगंज के विद्यार्थियों ने पक्षियों को देखा। फारेस्टर प्रदीप पांडे ने विद्यार्थियों को आर्द्र भूमि के महत्व के बारे में जानकारी दी। बर्ड वाचिंग कार्यक्रम के तहत वेटलैंड में मौजूद विभिन्न पक्षी प्रजातियों को दूरबीन से दिखाया गया। इस दौरान किंगफिशर, डार्टर, कॉमन टील, व्हाइट नेक स्टॉर्क, ब्लैक नेक स्टॉर्क और ब्लैक ड्रोंगो जैसे पक्षियों को देखकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम में जटपुरा फॉरेस्टर राजाराम तिवारी, वनरक्षक सागर कुशवाहा, हरेंद्र यादव, सोहन और सुरेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos

पलियाकलां में दुधवा टाइगर रिजर्व की समस्त रेंजों में सोमवार को स्कूल के बच्चों से लेकर वन्यजीव विशेषज्ञों ने आर्द्रभूमियों को बचाने और प्रवासी पक्षियों के स्वागत का सामूहिक संकल्प लिया। किशनपुर रेंज के कटैया चौकी परिसर में एक विशेष जागरूकता गोष्ठी और बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों में दिखाई दी उत्सुकता
पसगवां/केशवापुर। संविलियन विद्यालय अल्लीपुर के बच्चों ने विश्व वेटलैंड दिवस मनाया। यहां पर्यावरणविद् हरेंद्र वर्मा ने बताया कि विश्व वेटलैंड दिवस 2026 की थीम वेटलैंड्स और पारंपरिक ज्ञान सांस्कृतिक विरासत का जश्न है। बच्चों को सई नदी के उद्गम स्थल पर जाकर जानकारी दी। बच्चों ने भी काफी उत्सुकता दिखाई। केशवापुर में विश्व आर्द भूमि दिवस के अवसर पर दक्षिण खीरी वन विभाग के अधिकारियों ने मोहम्मदी वनरेंज के सेमरई वेटलैंड पर आद्र दिवस मनाया। यहां बच्चों को वेटलैंड में भृमण कराकर आर्द्रभूमि का महत्व समझाया। भ्रमण के दौरान बच्चों को पक्षियों के बारे में तथा तालाबों, झीलों, पशु-पक्षियों की उपयोगिता के बारे में बताया गया। संवाद

नगरिया वेटलैंड पर दूरबीन से पक्षी देखते विद्यार्थी। संवाद

नगरिया वेटलैंड पर दूरबीन से पक्षी देखते विद्यार्थी। संवाद- फोटो : सलोन कस्बे में रविवार को चोरी के बाद मौजूद व्यापारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed