{"_id":"698193c478c526d92b0d3025","slug":"video-dense-fog-has-returned-to-lakhimpur-kheri-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फाल्गुन में फॉग: लखीमपुर खीरी में फिर छाया घना कोहरा, मौसम का मिजाज बढ़ा रहा मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्गुन में फॉग: लखीमपुर खीरी में फिर छाया घना कोहरा, मौसम का मिजाज बढ़ा रहा मुश्किलें
लखीमपुर खीरी में मौसम के मिजाज ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी हैं। फाल्गुन माह शुरू हुए दो दिन हो चुके हैं और सर्दी एक बार फिर अपना रंग दिखा रही है। मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छा गया। इसके चलते शहर समेत हाईवे पर दृश्यता कम हो गई। हाईवे पर तो कोहरे का आलम यह रहा कि दृश्यया 50 मीटर से कम हो गई। इसके चलते वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। कोहरे के साथ ही तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान सुबह नौ डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। हल्की गलन भी लोगों को महसूस हुई, जिसके चलते लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।