सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sunlight has changed the dress code, now light clothes are the rule

Lakhimpur Kheri News: धूप ने बदला ड्रेस कोड, अब हल्के कपड़ों का राज

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sunlight has changed the dress code, now light clothes are the rule
शहर में कपड़े की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर के कपड़ा बाजार में फैशन ट्रेंड बदलने लगा है। अब लोग हल्के, ढीले और आरामदायक कपड़ों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिससे बाजार में रौनक बढ़ गई है।
Trending Videos

दुकानदारों के अनुसार, शॉर्ट कुर्ते, कॉटन टी-शर्ट, लिनेन शर्ट, पेपर कॉटन फैब्रिक, कॉटन पैंट, लिनेन ट्राउजर और कॉटन लोवर की बिक्री में तेजी आई है। ग्राहक ऐसे कपड़ों को प्राथमिकता दे रहे हैं जो पसीना सोखते हैं और हवा का आवागमन आसान बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडिमेड गारमेंट्स विक्रेता मनमीत सिंह मिंटू, राजेश कुमार, जितेंद्र श्रीवास्तव, नईम खान और आसिफ का कहना है कि गर्मी के साथ कॉटन लोवर, शॉर्ट कुर्ते, लिनेन शर्ट्स और कॉटन टी-शर्ट की मांग लगातार बढ़ रही है। कपड़ा विक्रेता नसीम खान, राकेश साहू, आलोक गुप्ता और प्रज्ज्वल शेखर के अनुसार लिनेन और पेपर कॉटन जैसे हल्के कपड़ों की खरीदारी में भी तेजी आई है।
खास बात यह है कि अब शादी समारोहों के लिए भी युवा कॉटन और हल्के फैब्रिक को तरजीह दे रहे हैं और अपने मनपसंद डिजाइन के कपड़े सिलवा रहे हैं। बाजार में नए रंग और डिजाइन भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
-----------
बाजार में कपड़ों के दाम
टी-शर्ट : 400 से 1500 रुपये
कॉटन लोवर : 450 से 1800 रुपये
शॉर्ट कुर्ते : 500 से 1200 रुपये
लिनेन शर्ट : 1500 से 5000 रुपये
लिनेन शर्ट कपड़ा : 1200 से 4000 रुपये प्रति मीटर
लिनेन पैंट कपड़ा : 1800 से 5000 रुपये प्रति मीटर
कॉटन शर्ट कपड़ा : 400 से 1200 रुपये
कॉटन पैंट कपड़ा : 600 से 1800 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed