सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Technical hurdles resolved, reconstruction of goods shed road begins

Lakhimpur Kheri News: तकनीकी अड़चनें खत्म, मालगोदाम मार्ग का पुनर्निर्माण शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Technical hurdles resolved, reconstruction of goods shed road begins
निर्माणाधीन पलिया माल गोदाम मार्ग का निरीक्षण करती पालिकाध्यक्ष। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
पलियाकलां। नगर पालिका परिषद ने रेलवे विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मालगोदाम मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया है। रविवार को पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
Trending Videos

मालगोदाम मार्ग नगर की प्रमुख सड़कों में शामिल है, जिससे होकर लोग सरकारी अस्पताल, नगर पालिका कार्यालय, कोतवाली और रेलवे स्टेशन तक पहुंचते हैं। पूर्व में इस सड़क का निर्माण तत्कालीन पालिकाध्यक्ष स्व. केबी गुप्ता के कार्यकाल में हुआ था, लेकिन लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण मार्ग जर्जर हो गया था और आवागमन कठिन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे विभाग के स्वामित्व में होने के कारण तकनीकी बाधाओं की वजह से सड़क का पुनर्निर्माण लंबे समय से लंबित था। पालिकाध्यक्ष ने इस समस्या को प्राथमिकता देते हुए रेलवे अधिकारियों से लगातार समन्वय स्थापित किया, जिसके बाद आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ और निर्माण कार्य शुरू हो सका।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि निर्धारित समय सीमा में सड़क निर्माण पूरा कराकर लोगों को जल्द राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed