{"_id":"6a21c415db413980a205459c","slug":"the-body-of-a-young-man-who-had-gone-to-work-in-gurugram-was-found-hanging-from-a-noose-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176758-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फंदे से लटकता मिला था गुरुग्राम मजदूरी करने गए युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फंदे से लटकता मिला था गुरुग्राम मजदूरी करने गए युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
मुकेश। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरधान। गुरुग्राम में मजदूरी करने गए गांव धौरहरा खुर्द निवासी वीरेंद्र कुमार के 21 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार का शव मंगलवार की रात कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। वहां की थाना फरुखनगर पुलिस ने प्रताड़ना के आरोप में साथ में रहने वाले युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
गांव धौरहरा खुर्द निवासी मुकेश कुमार हरियाणा के गुरुग्राम में फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करते थे। मुकेश 21 अप्रैल 2026 को घर से गए थे, तब से वापस नहीं आए थे। मुकेश अपने अन्य साथियों के साथ गुरुग्राम में किराए के कमरे में रहते थे। मंगलवार की रात मुकेश का शव एक दुपट्टे से लटकता हुआ मिला। परिजनों को पुलिस ने घटना की जानकारी दी थी।
भाई सर्वेश कुमार का कहना है मुकेश को उसके साथ रहने वाले युवकों ने मारपीट कर लटका दिया है। पुलिस को तहरीर देकर शिवम कुमार, विमल कुमार और एक अज्ञात युवती पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हत्या कर शव फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बृहस्पतिवार को मुकेश का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बाॅक्स
फंदा लगाने से पहले युवक ने बनाया वीडियो
फरुखनगर थाने के सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह ने बताया मुकेश ने फंदा लगाने से पहले वीडियो बनाकर शिवम नामक युवक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसी के डर से फंदा लगाने की बात कही है। वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है। आरोपी युवक खीरी जिले के गांव पिपरांवा थाना फरधान का रहने वाला है जो घटना के बाद से भागा हुआ है।

Trending Videos