{"_id":"69cab53449d4baeaf5062f49","slug":"the-body-of-the-youth-was-brought-from-mumbai-and-the-family-agreed-on-compensation-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-171656-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मुंबई से लाया गया युवक का शव, मुआवजे पर माने परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मुंबई से लाया गया युवक का शव, मुआवजे पर माने परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
गांव में पुलिस से वार्ता करते मृतक के परिजन। संवाद
विज्ञापन
मझगईं। ग्राम मुन्नापुरवा में उस समय मातम छा गया, जब मुंबई में मजदूरी करने गए 27 वर्षीय दिलीप कुमार का शव देर रात गांव पहुंचा। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
दिलीप मुंबई में एक निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहा था। 27 मार्च को तीसरी मंजिल पर काम के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से मना कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर चली बातचीत के बाद गांव के ठेकेदार की ओर से ढाई लाख रुपये की आर्थिक मदद और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के आश्वासन पर परिजन मान गए।
Trending Videos