सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two government high schools will start functioning in new buildings from April 1

Lakhimpur Kheri News: एक अप्रैल से नए भवनों में शुरू होंगे दो राजकीय हाईस्कूल

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 30 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two government high schools will start functioning in new buildings from April 1
विज्ञापन
मैगलगंज। जिले में समग्र शिक्षा अभियान के तहत निर्मित राजकीय हाईस्कूल खखरा खीरी और राजकीय हाईस्कूल मैगलगंज गंज के नए भवनों में एक अप्रैल 2026 से विधिवत संचालन शुरू होगा। करीब एक वर्ष पूर्व लाखों रुपये की लागत से तैयार इन भवनों का अब तक उपयोग नहीं हो पा रहा था, जिससे क्षेत्र के छात्र सुविधाओं से वंचित थे।
Trending Videos

जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। निर्माण कार्य पूर्ण होने के साथ ही दोनों विद्यालयों की हैंडओवर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। निर्देशानुसार संबंधित शिक्षकों को 31 मार्च तक अपने मूल विद्यालयों से कार्यमुक्त होकर नए विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करना होगा, ताकि सत्र 2026-27 की कक्षाएं समय से नए भवनों में संचालित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए भवनों में पर्याप्त कक्षाएं, बेहतर बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ परिसर और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे छात्रों को पहले की तुलना में अधिक अनुकूल वातावरण में शिक्षा मिल सकेगी। इन विद्यालयों के संचालन से क्षेत्र के ग्रामीण व दूरदराज के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को अब कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने नजदीक ही उपलब्ध हो सकेगी।
डीआईओएस विनोद मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed