{"_id":"69cab612e9540edf4103984a","slug":"villagers-rescue-deer-from-dog-attack-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-171666-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कुत्तों के हमले से हिरन को ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कुत्तों के हमले से हिरन को ग्रामीणों ने बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
कुत्तों के हमले में घायल हिरण। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बिझौली। जंगल से भटककर गोला वन रेंज के रामपुरगोकुल गांव में पहुंचे एक हिरण पर कुत्तों ने हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए कुत्तों को खदेड़कर हिरन की जान बचा ली।
कुत्तों के भौंकने और झुंड देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि हिरण जमीन पर घायल पड़ा है। शिवप्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के सहारे कुत्तों को भगाया। हमले में हिरण घायल हो गया था।
सूचना पर वन विभाग के दारोगा अंकित बाबू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हिरण को अपने कब्जे में लेकर उपचार के लिए भेज दिया।
गोला वन रेंज के रेंजर संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि हिरण का इलाज कराया जा रहा है और पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे फिर जंगल में छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों की तत्परता और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की।
Trending Videos