सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Robber carrying a reward of 25 thousand rupees arrested in encounter

Lakhimpur Kheri News: 25 हजार का इनामी लुटेरा मुठभेड़ में गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 30 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Robber carrying a reward of 25 thousand rupees arrested in encounter
विज्ञापन
फरधान। कोतवाली सदर, थाना फरधान और एसओजी टीम ने रविवार रात 25 हजार के इनामी लूट आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया गया, जिसके बाद जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंगाही थाना क्षेत्र के सिंगहा खुर्द निवासी मासूम अली नकहा पिपरी तिराहे से पहले उल्ल नदी के पुल के पास देखा गया है। वह सहज जन सेवा केंद्र में हुई लूट का आरोपी है और कई दिनों से भागा चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर स्वाट, कोतवाली सदर और फरधान पुलिस की संयुक्त टीम पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग कर दी और भागने लगा। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और 1726 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी पर विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed