सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The Minister in charge ordered an investigation into the nexus between private schools and shopkeepers

Lakhimpur Kheri News: निजी स्कूल-दुकानदारों के गठजोड़ के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 20 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The Minister in charge ordered an investigation into the nexus between private schools and shopkeepers
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नए शैक्षिक सत्र से पहले निजी स्कूलों और दुकानदारों की कथित सांठगांठ का मामला शुक्रवार को प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल की प्रेसवार्ता में उठा। मीडियाकर्मियों ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल तय दुकानों से ही कोर्स और ड्रेस खरीदने का दबाव बनाते हैं, जिसके पीछे कमीशन का खेल चलता है। इस पर प्रभारी मंत्री ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए।
Trending Videos

प्रभारी मंत्री सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक दिवसीय भ्रमण पर जिले में आए थे। आईटीआई में कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में यह मुद्दा प्रमुखता से उठा। बताया गया कि अभिभावकों को हर वर्ष निर्धारित दुकानों से ही किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है, जबकि नियमानुसार यह व्यवस्था गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में तालाबों और ग्राम समाज की जमीन पर अवैध प्लाॅटिंग का मुद्दा भी सामने आया। खीरी टाउन में कई स्थानों पर इस तरह के मामलों की शिकायत की गई।मेडिकल कॉलेज शुरू न होने के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि डी-ब्लॉक के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और बिजली कनेक्शन के लिए टेंडर भी हो गया है। कनेक्शन मिलते ही महिला अस्पताल को वहां शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा मनोरंजन पार्क बंद होने समेत अन्य मुद्दों पर भी उन्होंने जवाब दिया।
---------------
मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
-प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होने का दावा।
-कानून-व्यवस्था में सुधार, 977 माफिया पर एनएसए।
-सामूहिक विवाह योजना का बजट बढ़ाया।
-महिलाओं की भागीदारी 13% से बढ़कर 36% हुई।
-किसानों, युवाओं, मजदूरों और दिव्यांगों के लिए योजनाएं लागू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed