{"_id":"6a78c4b384e6f7b66f06b2a5","slug":"the-pace-of-the-city-is-stuck-in-auto-dens-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-182090-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ऑटो के अड्डों में फंसी शहर की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ऑटो के अड्डों में फंसी शहर की रफ्तार
Sun, 09 Aug 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
गांधी विद्यालय के गेट के पास सड़क पर खड़े वाहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर ऑटो, ई-रिक्शा व टैक्सियों के अनधिकृत स्टैंड यातायात की रफ्तार रोक रहे हैं। सड़क और फुटपाथ पर बेतरतीब वाहन खड़े होने से जगह संकरी हो गई है। इससे दूसरे वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी सड़क पर चलना पड़ रहा है।
संकटा देवी चौराहे के पास बड़ी संख्या में ऑटो और ई-रिक्शा खड़े रहते हैं। वाहनों के लिए जगह कम पड़ने से यहां अक्सर जाम की स्थिति बनती है। रेलवे स्टेशन के बाहर फ्लाईओवर के पास भी ऑटो खड़े रहने से यात्रियों और राहगीरों को परेशानी होती है।
धर्मशाला चौराहे पर आड़े-तिरछे खड़े ई-रिक्शा यातायात में बाधा बन रहे हैं। विकास भवन के पास लहरपुर जाने वाली बसें सड़क किनारे खड़ी रहती हैं। बसों के रुकने और सवारियां बैठाने के दौरान सड़क का काफी हिस्सा घिर जाता है।
विज्ञापन
घंटाघर चौराहे के पास चर्च-कब्रिस्तान के बाहर सड़क पर बना टैक्सी स्टैंड भी यातायात प्रभावित कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रमुख मार्गों और चौराहों को अतिक्रमण व अवैध पार्किंग से मुक्त कराकर वाहनों के लिए निर्धारित स्थान तय किए जाने चाहिए।
-- -- -- -- --
शासन के निर्देश पर कई बार पुलिस की मदद से सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया गया है और चालान भी किए गए हैं। कोई वाहन सड़क या चौराहे पर बेतरतीब खड़ा नहीं हो सकता और न ही सड़क किनारे स्टैंड चल सकता है। सावन माह खत्म होते ही पुलिस के सहयोग से सड़कें खाली कराई जाएंगी।
-संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका लखीमपुर
-- -- -- -- -- --
चौराहों के आसपास ऑटो और ई-रिक्शा बेतरतीब खड़े रहते हैं। थोड़ी भीड़ बढ़ने पर जाम लग जाता है और पैदल निकलने की जगह तक नहीं बचती। बच्चों को स्कूल से लाते समय जाम में फंसना पड़ता है।
-कुंवर रवि चौधरी
-- -- -- -- -- -
रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों के आसपास अक्सर जाम की स्थिति रहती है। सड़क पर वाहन खड़े रहने से रास्ता संकरा हो जाता है और कई बार कुछ मिनट का रास्ता तय करने में काफी समय लग जाता है।
-ज्ञानेंद्र मिश्रा, अधिवक्ता