{"_id":"6a6e30f4b50989b49b0336f9","slug":"the-team-arrived-to-investigate-the-allegations-of-irregularities-against-the-committee-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-181423-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: समिति पर अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: समिति पर अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए पहुंची टीम
Sat, 01 Aug 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
ओयल स्थित बी-पैक्स पूर्वा सांवल सिंह समिति में जांच करती टीम। स्रोत : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। ओयल स्थित बी-पैक्स पूर्वा सांवल सिंह समिति में वित्तीय अनियमितता, किसानों के शोषण और खाद वितरण में गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए डीएम के निर्देश पर गठित टीम शनिवार को पहुंची। टीम ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
किसानों ने डीएम, सीडीओ, आयुक्त व निबंधक सहकारिता समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत कर आरोप लगाया कि दिसंबर, 2025 से कार्यरत सचिव सचिन चौधरी ने प्रबंध समिति की अनिवार्य त्रैमासिक और वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक नहीं बुलाई। बैठक के नाम पर 30 हजार रुपये खर्च दिखाकर गबन का आरोप भी लगाया।
शिकायत में किसानों ने ऋण सीमा स्वीकृत कराने के नाम पर अवैध वसूली, गेहूं खरीद केंद्र समिति क्षेत्र से बाहर लखीमपुर मंडी में संचालित करने, यूरिया समेत अन्य खाद पर निर्धारित दर से अधिक वसूली, टोकन रजिस्टर में अनियमितता और दलालों के माध्यम से खाद वितरण के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि सहायक विकास अधिकारी राम पारस प्रजापति सचिव को संरक्षण दे रहे हैं। शिकायत के बाद सदर विधायक योगेश वर्मा भी समिति पहुंचे। उन्होंने सचिव से जानकारी लेकर बकायेदारों को खाद न देने तथा नियमानुसार खाद वितरण और बैठकें कराने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- -जिलाधिकारी ने जांच टीम बनाई है। टीम शनिवार को जांच कर चुकी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-प्रवीण कुमार, एआर कोऑपरेटिव