{"_id":"69ccdea1c3e44b41ac01e11b","slug":"tigress-killed-after-being-struck-by-a-train-in-the-dudhwa-forest-in-lakhimpur-kheri-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: दुधवा के जंगल में ट्रेन की चपेट में आकर बाघिन की मौत, रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: दुधवा के जंगल में ट्रेन की चपेट में आकर बाघिन की मौत, रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:30 PM IST
विज्ञापन
सार
लखीमपुर खीरी जिले में दुथवा के जंगल से गुजरी रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर एक बाघिन की मौत हो गई। उसका शव बुधवार सुबह रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। वन विभाग की टीम घटना की जांच कर रही है।
घटनास्थल पर जांच करती वन विभाग की टीम
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज से गुजरे बांकेगंज-मैलानी रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आकर बाघिन की मौत हो गई। बुधवार सुबह गश्त कर रही वन कर्मियों की टीम ने रेल पटरी के किनारे बाघिन का शव देखकर इसकी सूचना उच्चधिकारियों को दी।
Trending Videos
घटना दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन जंगल से बांकेगंज-मैलानी रेलखंड के मध्य पोल संख्या 186/14-5 के मध्य की है। बताया गया है कि बाघिन मंगलवार रात रेल लाइन पार कर रही थी। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाघिन रेल ट्रैक से दूर जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी रेंज मुख्यालय लाया गया शव
सुबह गश्त कर रही वन कर्मियों की टीम को रेल ट्रैक किनारे बाघिन का शव पड़ा दिखाई दिया। टीम ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वनाधिकारियों ने शव की बारीकी से जांच की। मृत बाघिन को मैलानी रेंज मुख्यालय लाया गया। उधर स्टेशन मास्टर अमर सिंह ने बताया कि बाघिन के ट्रेन से टकराने की कोई सूचना या मेमो रेलवे स्टेशन पर नहीं मिला है।
दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि मैलानी रेंज जंगल में ट्रेन की चपेट में आने से बाघिन की मौत हुई है। बाघिन की उम्र दो से तीन साल के करीब है। तीन पशु चिकित्सकों का पैनल गठित पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।