{"_id":"69b5a1062f4b07d2bf023442","slug":"villagers-create-ruckus-after-ambedkar-statue-is-vandalised-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-170383-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आंबेडकर प्रतिमा खंडित होने के बाद ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आंबेडकर प्रतिमा खंडित होने के बाद ग्रामीणों का हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
आंबेडकर प्रतिमा के पास बैठे अनुयाई और ग्रामीणों को समझाते सीओ। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव पिपरा मरोड़ा में अराजक तत्वों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही लोग मौके पर जुट गए और हंगामा शुरू कर दिया।
गांव निवासी प्रेम भारती, दीपक, प्रीतम और शिवम सम्राट ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात गांव के बाहर पार्क में स्थापित प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। शनिवार सुबह उमाशंकर गौतम, विपिन कुमार गौतम, अनूप कुमार, रवि चौधरी, रमाकांत और नीरज समेत बसपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल और गरमा गया।
स्थिति को देखते हुए एसडीएम सदर, सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल प्रतिमा को कपड़े से ढक दिया गया है।
Trending Videos