फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Volleyball's excitement lasted for two days, the competition concluded

Lakhimpur Kheri News: दो दिन तक चला वॉलीबॉल का रोमांच, प्रतियोगिता संपन्न

Sat, 01 Aug 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 01 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Volleyball's excitement lasted for two days, the competition concluded
शील्ड प्रदान करते स्कूल के अध्यक्ष। स्रोत : स्कूल
पलियाकलां। गुरुकुल एकेडमी में दो दिवसीय सीआईएससीई रीजनल गर्ल्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जोनों की करीब 335 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में लखनऊ साउथ विजेता और कानपुर साउथ उपविजेता रहे। अंडर-17 में मेरठ विजेता और लखनऊ नॉर्थ उपविजेता रहे। अंडर-19 में लखनऊ साउथ विजेता और गुरुकुल एकेडमी (बरेली जोन) उपविजेता रही। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार जगत चौधरी, अमनदीप सिंह और हरविंदरपाल सिंह ने वितरित किए। इस दौरान सलिल अग्रवाल, अनूप गुप्ता, देवेंद्र चौधरी, संजीव जायसवाल, चकवीर सिंह, गगनदीप सिंह, अभिलाषा अग्रवाल और मीनाक्षी गुप्ता मौजूद रहे। सभी रेफरी को स्मृति-चिह्न दिए गए। विद्यालय प्रबंधक मुकेश अग्रवाल और अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने आयोजन की सराहना करते हुए मेडिकल टीम डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, डॉ. दीपिका और डॉ. अभिषेक शुक्ला का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed