{"_id":"69afed216e0c3a2f91045f23","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-lakhimpur-kheri-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति-सास और बेटे पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति-सास और बेटे पर हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 10 Mar 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार
लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने दामाद, नाती और समधन पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र के गांव मोती पुरवा में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के पिता का आरोप है कि दामाद नागेश ने अपने बेटे व मां के साथ मिलकर सोमवार रात उनकी 35 वर्षीय बेटी क्रांति देवी को पहले पीटा, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद सभी आरोपी घर से भाग गए।
Trending Videos
मंगलवार सुबह करीब दस बजे पड़ोसियों ने मृतका के पिता बेला कलां निवासी सुरेश गौतम को सूचना दी। वह प्रधान प्रतिनिधि मूलचंद यादव के साथ पहुंचे। बेटी का शव देख बेहोश होकर गिर पड़े। घर पर मृतका के दो बच्चों के अलावा कोई नहीं मिला। तीनों आरोपी मौके से भाग गए थे। सुरेश ने बताया कि उनकी बेटी को शराब पीकर दामाद अक्सर पीटता था। पिछले वर्ष जुलाई में काफी पीटने पर पुलिस से शिकायत की गई थी। जहां नागेश ने शराब न पीने की कसम खाई। इस पर दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद बच्चों के साथ बेटी को मायके भेज दिया था। मगर नागेश ने शराब पीना नहीं छोड़ा जिसके चलते बेटी को जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका के पिता ने बताया कि आरोपियों ने उसकी बेटी का एक हाथ भी तोड़ दिया है। दामाद नागेश, नाती आकाश व समधन सियापति पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राजूराव ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
