{"_id":"6a3187a7acc9b9155f0799ef","slug":"work-on-the-shiv-mandir-corridor-has-progressed-and-the-station-road-has-been-closed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-177723-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शिव मंदिर कॉरिडोर का काम बढ़ा, स्टेशन मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शिव मंदिर कॉरिडोर का काम बढ़ा, स्टेशन मार्ग बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
गोला में रोका गया स्टेशन मार्ग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शिव मंदिर कॉरिडोर परियोजना के तहत परिक्षेत्र के मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके चलते स्टेशन मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है, जबकि रोडवेज बसों का संचालन मरघट मार्ग से कराया जा रहा है।
नगर में दिसंबर 2024 से 69.17 करोड़ रुपये की लागत से कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। वर्तमान में पीलीभीत धर्मशाला के कोने से स्टेशन मार्ग, शिवम चौराहा, अलीगंज मार्ग, आंबेडकर तिराहा, मिल डायवर्जन मार्ग होते हुए विश्वकर्मा चौराहे से वीआईपी मार्ग मोड़ तक 700 मीटर लंबे आरसीसी मार्ग का निर्माण शुरू किया गया है।
निर्माण कार्य के चलते कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल ने बैरिकेडिंग कर स्टेशन मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया है। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। रोडवेज बसों का संचालन फिलहाल मरघट मार्ग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
जेई रोहित कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन मार्ग नौ मीटर चौड़ा होगा। इसके दोनों ओर नालियों का निर्माण भी कराया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- --
मार्ग बंद होने का संकेतक न होने से बढ़ी परेशानी
शिवम चौराहा से स्टेशन मार्ग शहर के प्रमुख रास्तों में शामिल है। मार्ग बंद होने की सूचना देने वाले संकेतक नहीं लगाए जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग मार्ग तक पहुंचने के बाद वापस लौटकर दूसरे रास्तों से अपने गंतव्य तक पहुंचे।